मेले के लिए तैयारियों में जुटी नगर परिषद की टीम

केशव पार्क में लगने वाले स्वदेशी अपनाओ मेले को लेकर कार्यकारी अधिकारी ने ली अधिकारियों की मीटिंग।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 13 अक्टूबर : नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि केशव पार्क (थीम पार्क) में 17 अक्टूबर, 18 अक्टूबर व 19 अक्टूबर को एक स्वदेशी मेला का आयोजन नगर परिषद द्वारा किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में सभी स्टॉल मेक इन इंडिया के तहत स्वदेशी अपनाओ अभियान के तर्ज पर लगाई जाएगी। मेले में जहां आपको हाथों से बनाई हुई वस्तुएं देखने व खरीदने को मिलेगी वहीं मेक इन इंडिया का जो लक्ष्य है। उसकी तरफ भी कम बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा।
कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि मेले को लेकर सभी प्रकार की तैयारी चल रही है। इसी के तहत आज नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटियां सुनिश्चित की गई। उन्होंने बताया कि मेले में कई तरह की स्टॉल लगाई जाएगी, जिसमें बच्चों के मनोरंजन खाने पीने की और लोगों के आम जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुओं को खरीदने का भी लोगों को मौका मिलेगा।
उन्होंने बताया कि तीन दिन चलने वाले इस मेले में प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छता का संदेश भी नगर परिषद के द्वारा दिया जाएगा। इससे जहां लोगों में स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की भावना ओर बढ़ेगी वहीं स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता बढ़ाएं बढ़ाई जाएगी, क्योंकि जन भागीदारी के बिना स्वच्छता के लक्ष्य को का पाना मुश्किल है।
इस अवसर पर नगर परिषद के सचिव अरविंद कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर रवि खरबंदा, मुख्य सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल, सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, सुपरवाइजर अनूप सिंह, विशाल, राजेश के अलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक कलाएं हमारी सभ्यता और संस्कृति की धरोहर : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Tue Oct 14 , 2025
पांच दिवसीय लोक कला कार्यशाला का हुआ समापन सम्पन्न। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 13 अक्टूबर : भारत रत्न गुलजारीलाल नंदा नीति शास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र, संग्रहालय एवं पुस्तकालय, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग तथा स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय लोक कला कार्यशाला का समापन […]

You May Like

Breaking News

advertisement