सूर्य नमस्कार अभियान का 1 लाख रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा किया गया पूरा : डॉ. मंजू शर्मा

कुरुक्षेत्र,( अमित ) 21 जनवरी : महानिदेशक आयुष हरियाणा एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार एवं जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कुरुक्षेत्र डॉ. मंजू शर्मा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा सूर्य नमस्कार कार्यकर्मो का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा योग आयोग द्वारा सभी जिलों को एक लाख रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य दिया गया था आयुष विभाग कुरुक्षेत्र, शिक्षा विभाग में व अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर योग सहायकों द्वारा 1 लाख का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कुरुक्षेत्र डॉ मंजू शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयुष विभाग कुरुक्षेत्र द्वारा 111657 रजिस्ट्रेशन अब तक कुरुक्षेत्र जिले के हो चुके हैं इसी के साथ अब तक कुरुक्षेत्र जिला पूरे हरियाणा में दूसरे नंबर पर अपनी पोजीशन बनाए हुए है। डॉ. मंजू शर्मा ने सभी आयु वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि वे सूर्य नमस्कार को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें और योग को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने बताया योग सहायकों द्वारा सूर्य नमस्कार की सही विधि एवं इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी भी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आज सूर्य नमस्कार का अभ्यास विभिन्न जगहों पर करवाया गया गवर्नमेंट स्कूल बाकली में प्रदीप कुमार द्वारा, यूएचबीवीएन कुरुक्षेत्र में बलवान सिंह द्वारा, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल गांधीनगर राजीव कुमार द्वारा, गांव ठोल रजत कुमार द्वारा, गवर्नमेंट मिडिल स्कूल सायना सैयदा संदीप कुमार द्वारा, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल अमीन रायसिंह द्वारा, गवर्नमेंट स्कूल किरमच में सोनम द्वारा, पुलिस स्टेशन लाडवा में कमल किशोर द्वारा, गवर्नमेंट स्कूल दीपक कुमार द्वारा, गवर्नमेंट गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र, गुर्जर धर्मशाला, ब्राह्मण धर्मशाला, गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल यूनिवर्सिटी, में वीरेंद्र सिंह,योग सहायकों द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया गया उसके लाभों के बारे में बताया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਅੱਖ ਦਾ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕਰਵਾਉਣ ਆਏ ਮਰੀਜ ਨੂੰ ਕੁਰਸੀ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਅਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਕਰਵਾਉਣ ਦਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਤੇ ਉਪਰੇਸ਼ਨ ਉਪਰੰਤ ਵੀ ਨਾ ਮਿਲਿਆ ਬੈਡ

Thu Jan 22 , 2026
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਖੋਖਲੇ ਕਰਨ ਚ ਸਭ ਤੋ ਮੋਹਰੀ ਬਣਿਆ ਇਹ ਹਸਪਤਾਲ। ਸਿਰਫ ਕੁਰਸੀਆਂ ਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਸਿਹਤ ਸੇਵਾਵਾ ਦੇਣ ਵਾਲਾ ਪਹਿਲਾ ਜਿਲਾ ਬਣਿਆ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜਮੀਨੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮਾੜੇ ਹਾਲਾਤ। (ਪੰਜਾਬ) ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 21 ਜਨਵਰੀ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}=

You May Like

Breaking News

advertisement