जिलाधिकारी ने पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की करी समीक्षा

जिलाधिकारी ने पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की करी समीक्षा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में पीओ नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद का सोलर रूफटॉप स्थापित करने का अक्टूबर 2025 तक का 12374 लक्ष्य आवंटित किया गया, जिसके सापेक्ष 10538 सोलर रूफटॉप स्थापित किया जा चुका है। बैठक में जिलाधिकारी ने वेंडर्स से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर अवगत कराया गया कि सोलर इंजेक्शन नहीं लगाने सम्बंधित, नेट मीटरिंग समस्या सम्बंधित ऋण स्वीकृति में समस्या, बिल रिड्यूस नहीं होना आदि हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभाग के अधिकारी को वेंडरों द्वारा प्रस्तुत की गयी समस्याओं का गम्भीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने यूपीपीसीएल के अधिकारियों और वेंडर्स को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी के समक्ष वेंडरों द्वारा बैंक से सम्बंधित समस्याओं को रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को प्रस्तुत की गई समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए और कहा कि बैंकर्स एवं वेंडर्स आपसी संवाद स्थापित करते हुए कार्य करें।
बैठक में यूपीपीसीएल अधिकारी द्वारा उपस्थित वेंडरों को अवगत कराया गया कि प्रोजेक्ट इंस्टॉलेशन उपरांत नेट मीटरिंग कॉन्फिग्रेशन में कुछ समय लगता है, जिसको नाकरात्मक ना लिया। बैठक में पी0ओ0 नेडा, एलडीएम, विद्युत विभाग के अभियंता गण, बैंकर्स सहित सम्बंधित अधिकारीगण एवं वेडर्स उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

त्रिमूर्ति धर्मकांटे के सामने स्थित वृद्धाश्रम में स्वर्ग वासी श्री मती कृष्णा वती गुप्ता जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया गया आयोजित

Sat Oct 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गुप्ता परिवार द्वारा स्वर्गवासी श्रीमती कृष्णावती गुप्ता जी की पुण्यतिथि के अवसर पर त्रिमूर्ति धर्मकांटे के सामने स्थित वृद्धाश्रम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आर. के. गुप्ता, डॉ. मधु गुप्ता, रमा शब्बरवाल, पार्थ, ईशान, सपना गुप्ता, रजनी गुप्ता, हरीश गुप्ता, […]

You May Like

Breaking News

advertisement