आयुष विश्वविद्यालय की उन्नति में प्रत्येक कर्मचारी, शिक्षक और श्रमजीवी का समान योगदान: कुलपति प्रो. धीमान

आयुष विश्वविद्यालय की उन्नति में प्रत्येक कर्मचारी, शिक्षक और श्रमजीवी का समान योगदान: कुलपति प्रो. धीमान

विश्वविद्यालय प्रशासन ने श्रमजीवियों को मिठाई और दीये भेंट कर दी दीपावली की शुभकामनाएं।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 17 अक्तूबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने विश्वविद्यालय परिवार के श्रमजीवियों को मिठाई और दीये भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से एकता, सौहार्द और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीपों का नहीं, बल्कि प्रकाश, सद्भाव और आत्मिक पवित्रता का त्योहार है।
कुलपति प्रो. धीमान ने कहा कि विश्वविद्यालय की उन्नति में प्रत्येक कर्मचारी, शिक्षक और श्रमजीवी का समान योगदान है। उन्होंने कहा कि दीपावली का प्रकाश अंधकार को दूर करता है, उसी प्रकार हमारे अच्छे कर्म समाज और राष्ट्र में सकारात्मकता फैलाते हैं। हमें इस अवसर पर यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कार्य के प्रति निष्ठावान रहेंगे और विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने भी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, जो हमें एकता, प्रेम और सहयोग का संदेश देता है। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय परिवार एक परिवार की तरह है, जहां प्रत्येक सदस्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम सब मिलकर विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता के पथ पर अग्रसर करेंगे। इस अवसर पर पंचकर्म विभाग के प्रोफेसर एवं आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजा सिंगला और स्वस्थवृत विभाग की प्रोफेसर सीमा रानी सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीहनुमद् आराधन मण्डल ने किया "यूपी रत्न" डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

Sat Oct 18 , 2025
श्रीहनुमद् आराधन मण्डल ने किया “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित वृन्दावन, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : अक्रूर ग्राम स्थित प्राचीन श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा मण्डल का चौदहवां वार्षिकोत्सव अनेक प्रख्यात संतों-विद्वानों एवं धर्माचार्यों की सन्निधि में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया […]

You May Like

advertisement