मानव सेवा क्लब ने वृद्धाश्रम में धूमधाम से मनाई दीवाली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब की ओर से दीपावली के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हार्टमेन पुल के नीचे स्थित काशी वृद्धाश्रम में हुआ। बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में वृद्धजनों के साथ दीपावली पर्व मनाया गया।वृद्धाश्रम में सभी सात प्रवासी महिलाओं को शाल और हार पहनाकर उनका सम्मान किया गया। किसी ने कविता तो किसी ने गीत सुनाया वृद्धजनों को भी लगा कि वह अपने परिवार के साथ त्यौहार का आनंद ले रहे हैं। प्रकाश चंद्र और अरुणा सिन्हा ने गीत प्रस्तुत किये। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि वह हर त्यौहार को वृद्धजनों के साथ मिलकर मनाते हैं और उनको खुशियां बांटने का प्रयास करते हैं। वृद्धजनों को मिष्ठान, फल , मोमबत्ती ,मिट्टी के दीये का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश सक्सेना, अरुणा सिन्हा, सुनील शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, ऋचा, समर्थ, सक्षम,रश्मि,इं. डी. डी. शर्मा,आशा शुक्ला, आर.के.सक्सेना, इं.ए. एल.गुप्ता, मुकेश कुमार सक्सेना,किरन सक्सेना, काजोल, दीप्ति, आदिति, इं.ए.एल. गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लगातार ग्यारवें दिन अमृतवेला सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

Sun Oct 19 , 2025
ईश्वर पर पूर्ण विश्वास, निःस्वार्थ प्रेम, समर्पण और अहंकार का त्याग ही की सच्ची भक्ति है फिरोजपुर 18 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार ग्यारवें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री मदन सोई परिवार बना। श्री मदन […]

You May Like

Breaking News

advertisement