दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा को ऑनलाइन ट्रोलिंग, कोतवाली सदर में FIR दर्ज

सोशल मीडिया-अश्लील कमेंट पर आईटी एक्ट व आईपीसी की धाराएं

आजमगढ़, संवाददाता। दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट की अध्यक्षा पूजा सिंह को पिछले दो महीने से सोशल मीडिया और पर्सनल नंबर पर अभद्र टिप्पणियों, ट्रोलिंग और अश्लील कमेंट झेलने पड़े। परेशान होकर उन्होंने कोतवाली सदर थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता के मुताबिक, शुरुआत उनके इंस्टाग्राम आईडी और ट्रस्ट के ग्रुप से हुई। वहां आपत्तिजनक कमेंट और ट्रोलिंग की गई। इसके बाद उनका पर्सनल व्हाट्सएप नंबर टारगेट किया गया। उन पर अश्लील फोटो भेजे गए और आपत्तिजनक फोन कॉल्स आने लगे।

पूजा सिंह ने प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया। प्रशासन के सहयोग से कोतवाली सदर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 351 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब सोशल मीडिया अकाउंट और मोबाइल नंबर की जांच कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पूजा सिंह ने कहा, “महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन होने वाली इस तरह की हरकतें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आगे कोई ऐसी हिम्मत न करे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed Jun 24 , 2026
बोलेरो पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , गत दिवस मंगलवार को कस्बे में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement