आज भव्य कलश यात्रा से आरम्भ होगा 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ

आज भव्य कलश यात्रा से आरम्भ होगा 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

उमा सुधा के नेतृत्व में 5100 महिलाएं कलश यात्रा में होंगी शामिल।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी होंगी शामिल।
कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, फरीदाबाद नप, निगम की चेयरपर्सन भी होंगी शामिल।
18 से 27 मार्च तक यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में होगा केशव पार्क में होगा महायज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 17 मार्च :
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में 18 से 27 मार्च तक 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ की शुरुआत आज भव्य कलश यात्रा से होने जा रही है। थानेसर नगरपरिषद की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा के नेतृत्व में 5100 महिलाएं इस कलश यात्रा में शामिल होंगी। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग से सुबह 10 बजे आरम्भ होने वाली कलश यात्रा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडोली, उनकी धर्मपत्नी, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी, नीति बिप्लब देव के अलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, फरीदाबाद नप, निगम की चेयरपर्सन भी शामिल होंगी।
महायज्ञ कार्यक्रम में व्यवस्था कार्य संभाल रहे हरीश शर्मा ने बताया कि 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ 18 से 27 मार्च तक केशव पार्क कुरुक्षेत्र में आयोजित होने जा रहा है। इस महायज्ञ में 18 मार्च को सुबह ब्रह्म सरोवर प्रातः 10 बजे से कलश यात्रा आरम्भ होगी जो कुरुक्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए केशव पार्क पहुंचेगी, जहां कलश स्थापित किया जाएगा। कलश यात्रा का मार्ग में हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे केशव पार्क में स्थापित यज्ञशाला में शाम अग्नि मंथन होगा।
19 से 26 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा।
इसी कड़ी में 18 से 27 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्या महा आरती जगतगुरु द्वारा की जाएगी।
26 मार्च को केशव पार्क में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाली धर्म संसद में देश भर के असंख्य संत, महापुरुष हिस्सा लेंगे। 27 मार्च को यज्ञ एवं पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा।
गौरतलब है कि यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके हैं, इनका संकल्प भारतवर्ष 108 महायज्ञ करने का है। कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ 102वाँ महायज्ञ होगा जिसको लेकर देश भर के धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह है। इस महायज्ञ में संपूर्ण भारतवर्ष से संत महात्मा, ऋषि, महंत, ब्राह्मण, सनातनी भक्तजन शामिल होंगे। इस महायज्ञ से पूरे विश्व में सनातन और शांति का संदेश जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आगरा ने ज्ञापन सौंपा, नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, होली मिलन समारोह संपन्न

Mon Mar 17 , 2025
सेंट्रल डैस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – संजय सागर सिंह, दूरभाष – 94161 91877 “जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने इस आयोजन की सफलता को पत्रकारों के समर्पण और एकजुटता का परिणाम बताया, उनके नेतृत्व में इस संगठन की गतिविधियाँ आगे बढ़ने की उम्मीद” आगरा : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आगरा […]

You May Like

advertisement