
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : वरिष्ठ समाजसेवी इंजीनियर मोहम्मद तनवीर आलम के सोयम की फ़ातेह ख़्वानी शुक्रवार को पुराने शहर स्थित उनके निवास बज़रिया इनायतगंज में संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों, समाजसेवियों और करीबियों ने शिरकत कर मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।
बता दें कि 55 वर्षीय इंजीनियर मोहम्मद तनवीर आलम का बीते दिनों हार्ट अटैक की वजह से बरेली के एक निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया था। बुधवार को उन्हें शहर की ऐतिहासिक मस्जिद नोमहला शरीफ के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। उनके जनाजे में दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सय्यद अहमद बुखारी और जेएनयू के प्रोफेसर हफ़ीज़ उल रहमान समेत दिल्ली व देश की कई बड़ी शख्सियतें शामिल हुई थीं।
मरहूम के छोटे भाई और दिल्ली की शाही जामा मस्जिद ट्रस्ट के नायब सदर एवं डॉ ज़ाकिर हुसैन फाउंडेशन के वाइस चेयरमेन सय्यद मोहम्मद तौकीर आलम ने बताया कि आज सोयम की फातेह ख्वानी का आयोजन किया गया, जिसमें मरहूम की रूह के सुकून और मगफिरत के लिए सामूहिक दुआ की गई।
बरेली कालेज के प्रोफेसर महमूद हसन ने मगफिरत की दुआ कराई।
सोयम के इस मौके पर ज़िला जज (एमएसीटी) बरेली शाहिद रज़ा खान,जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक व समाजसेवी पम्मी खाँ वारसी, कांग्रेस नेता नवाब मुजाहिद हसन ख़ाँ,प्रो जाहिद ख़ाँ,शारिक कैफ़ी, क़ाज़ी अलीमुद्दीन,अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के ओल्ड बुलाएस एसोसिएशन के जर्नल सेकेटरी डॉ आज़ममीर खान,नावेद,जामिया मिलिया के प्रोफेसर शफीकुद्दीन ,डॉ फैज़ुल रहमान,सपा नेता इंजीनियर अनीस अहमद खाँ,हाजी नज़ाकत उल्लाह ख़ाँ,शोएब उद्दीन सिद्दीकी (एडवोकेट),हाजी साकिब रज़ा खाँ सहित शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने
खिराजे अकीदत कर मग़फ़िरत की दुआ करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।


