सनातन धर्म का मूलमंत्र है सर्वे भवंतु सुखिन: = डा श्याम सुंदर

सनातन धर्म का मूलमंत्र है सर्वे भवंतु सुखिन: = डा श्याम सुंदर।

=भारतीय स्वभाव से ही सहिष्णु होता है
=कथापीठ की आरती में शामिल हुए यूपी के परिवहन मंत्री।
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के हरसिंहपुर स्थित मां शीतला धाम में चल रही भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को ज्ञान गंगा का रस पान कराते हुए शनिवार को कथावाचक डॉक्टर श्याम सुंदर पाराशर ने कहा सनातन धर्म का मूलमंत्र सबका कल्याण करना है। भारतीय जीवन से ही सहिष्णु होता है। शक्ति होने के बाद भी अनायास किसी को परेशान नहीं करता। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कथा पीठ की आरती कर शीश नवाया।
उन्होंने शिशुपाल बध और जरासंध भीम युद्ध का रोमांचकारी वर्णन सुनाया। समाज में जो जितना ही पूजनीय होता है उसकी निंदा करने वाले भी उतने ज्यादा होते हैं। प्रवृत्ति और निवृत्ति मार्ग का जीवन को एक ही पथ ले जाता है।सुदामा जी की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान गरीब से गरीब व्यक्ति से भी लगाव रखते हैं। सुदामा जी को उन्होंने गले से लगाया और सारा प्रेम उनके चरणों में आंसुओं के द्वारा रख दिया। कृष्ण भगवान ने सुदामा की दीन दशा देखकर कहा कि इतना कष्ट होने के बाद भी तुम हमारे पास क्यों नहीं आए। सुदामा का चरण दबाते भगवान श्री कृष्ण ने प्रश्न पूछा तुमने शादी किया की नहीं। भाभी ने मुझे कुछ दिया है की नहीं। प्रेम से जो उन्होंने मुझे दिया है, दे दो क्योंकि मैं प्रेम का भूखा हूं। कृष्ण और सुदामा का मार्मिक कथा सुन श्रद्धालु भाव विभोरहो गए।
इस अवसर पर मनीष कुमार मिश्रा, दिवाकर सिंह धर्मेंद्र कुमार सिंह। मिथिलेश जी भाई साहब आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्व मंदिर केंद्रीय सभा फिरोजपुर की ओर से नव वर्ष 2082 के कैलेंडर का भक्ति भजन ग्रुप के सौजन्य से एसबीएस नर्सिंग कॉलेज फिरोजपुर में हुआ विमोचन

Sun Mar 30 , 2025
सर्व मंदिर केंद्रीय सभा फिरोजपुर की ओर से नव वर्ष 2082 के कैलेंडर का भक्ति भजन ग्रुप के सौजन्य से एसबीएस नर्सिंग कॉलेज फिरोजपुर में हुआ विमोचन। बाबा बलदेव गिरी जी चेयरमैन श्री हिंदू तख्त, स्वामी विद्यानंद डेरा बाबा धनीराम, साध्वी बहनें साध्वी करमाली भारती साध्वी सुहासिनी भारती, रिंकू ग्रोवर […]

You May Like

advertisement