पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से हत्यारोपी कैदी फरार

पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल से हत्यारोपी कैदी फरार,

आज़मगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल से एक कैदी इलाज के दौरान जिला अस्पताल से फरार हो गया। कैदी को 6 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मिली जानकारी के अनुसार फरार बंदी की पहचान उदय उर्फ गुजराती के रूप में हुई है। वह गुजरात के अहमदाबाद थाना ईसानगर का निवासी है, जबकि उसका हाल पता गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र का है। हत्या के मुकदमे में बंद उदय को 6 सितंबर 2021 को प्रशासनिक आधार पर गोरखपुर जेल से आज़मगढ़ जेल भेजा गया था। पिछले चार वर्षों से वह यहां बंद था।बताया जा रहा है कि उदय की तबीयत लंबे समय से खराब रहती थी और उसे हर 15 दिन में अस्पताल लाना पड़ता था। पाइल्स और खून की कमी की समस्या के चलते उसे 6 दिसंबर को फिर से मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को तड़के वह टॉयलेट के लिए उठा और मौके का फायदा उठाकर सुरक्षा में लगे जेलकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। काफी देर तक न मिलने पर दोनों सुरक्षा कर्मी उसकी तलाश में जुटे, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर मामले की सूचना जेल प्रशासन को दी गई। काफी खोज के बाद भी जब कैदी का पता नहीं चला तो जेल प्रशासन ने शहर कोतवाली पुलिस को।सूचना दी। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी है। वही मामले में एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फरार कैदी उदय उर्फ ‘गुजराती’ के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में आयुर्वेद की ज्योति प्रो. डॉ. राजा सिंगला को मिला अनमोल सम्मान

Fri Dec 12 , 2025
ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र, 12 दिसंबर : षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. राजा सिंगला को विशेष सम्मान से विभूषित किया। यह सम्मान नेपाल के पवित्र बुड्ढानीलकंठ मंदिर (काठमांडू) से लाई गई भगवान […]

You May Like

Breaking News

advertisement