प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान 2025’ से किया सम्मानित

प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान 2025’ से किया सम्मानित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया सम्मानित, मानव रचना यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में हुआ आयोजन।

फरीदाबाद, 25 मई :
देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह में हरियाणा की चर्चित लेखिका, कवयित्री एवं स्वतंत्र पत्रकार प्रियंका सौरभ को ‘सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान – 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा मानव रचना यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद के सभागार में प्रदान किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा द्वारा किया गया, जो पिछले 10 वर्षों से देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित करता आ रहा है। इस बार का आयोजन विशेष रूप से 25 मई 2025 को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विश्व संवाद केंद्र, हरियाणा के सचिव श्री राजेश कुमार ने बताया कि “देवर्षि नारद भारतीय पत्रकारिता के आदर्श प्रतीक हैं, और आज के समय में भी समाज के लिए प्रतिबद्ध पत्रकारों को सम्मानित करना हमारी परंपरा का हिस्सा है। प्रियंका सौरभ का लेखन सामाजिक सरोकारों को नई दृष्टि देता है।”
सम्मान प्राप्त करने पर प्रियंका सौरभ ने कहा, “यह सम्मान उन अनसुनी आवाज़ों के लिए है जिन्हें मैं अपनी लेखनी के ज़रिये सामने लाने का प्रयास करती रही हूँ। यह मुझे आगे और ज़िम्मेदारी से लिखने के लिए प्रेरित करेगा।”
प्रियंका सौरभ का लेखन शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला अधिकार, पर्यावरण, जाति व्यवस्था, लोकतंत्र और हाशिए पर खड़े समाज के मुद्दों को समर्पित रहा है। वे देशभर के प्रमुख समाचार पत्रों, पत्रिकाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रूप से प्रकाशित होती रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्थापना दिवस पर योग वाटिका पार्क व ग्रीन बेल्ट में पक्षियों के लिए रखे गए दाना पानी के सकोरे

Mon May 26 , 2025
स्थापना दिवस पर योग वाटिका पार्क व ग्रीन बेल्ट में पक्षियों के लिए रखे गए दाना पानी के सकोरे। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। बल्लभगढ़ : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के 8वें स्थापना दिवस पर संगठन की अध्यक्ष अम्बिका वशिष्ट के साथ कुसुम सिंह, रेनू बाला, पुष्पलता, नीलम चौधरी, शोभा अरोड़ा […]

You May Like

Breaking News

advertisement