
आजमगढ़: कल पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के आवास पर प्रेस वार्ता करेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी कल आजमगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। यह जानकारी समाजवादी पार्टी आजमगढ़ इकाई द्वारा आधिकारिक रूप से दी गई है।
स्थान और समय:
सपा जिला संगठन के अनुसार, यह प्रेस वार्ता दिनांक 27 जून 2026 (शनिवार) को दिन में ठीक 1:00 बजे पूर्व मंत्री श्री चंद्रदेव राम यादव जी “करेली” के सिधारी (शंकर जी की मूर्ति के पास) स्थित आवास पर आयोजित की जाएगी।
सभी मीडिया बंधुओं को आमंत्रण:
समाजवादी पार्टी आजमगढ़ द्वारा समस्त प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया के सम्मानित पत्रकार साथियों व छायाकारों को इस महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में सादर आमंत्रित किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने सभी पत्रकार बंधुओं से समय पर गरिमामयी उपस्थिति की अपील की है।


