टिटौली में मोहर्रम जुलूस को लेकर नई परम्परा डालने का आरोप , सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी ,गांव टिटौली में मोहर्रम के जुलूस के दौरान नई परम्परा डालने को लेकर शुक्रवार को तनाव का माहौल बन गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि जुलूस एक ही रास्ते से दो बार निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद नई परम्परा डालने से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार टिटौली गांव निवासी अखिल भारतीय गौ रक्षा परिषद के प्रदेश सह प्रभारी जितेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में किसी रूट पर जुलूस दोबारा नहीं निकला जाता। शुक्रवार दोपहर बाद जुलूस आयोजकों ने मंदिर से प्राथमिक स्कूल वाले रास्ते पर जुलूस दो बार निकाल कर नई परम्परा डाल दी। गौरक्षा दल के जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार को फोन कर सूचना दी। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची तो नई परम्परा डालने वाले खुरापाती फरार हो गए। आरोप है कि नई परम्परा से दूसरे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वह खुद मौके पर पहुंचे। और पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद एवं अन्य ग्रामीणों से बातचीत का पूछताछ की जांच के दौरान जुलूस को लेकर कोई नई परम्परा नहीं डाली गई। पूर्व प्रधान इम्तियाज अहमद ने थाना प्रभारी को प्रवीन कुमार बताया कि मोहल्ले में जुलूस एक दिन पहले रात को गया था। दो परिवार चंदा देने से छूट गए थे। उन्हीं दो परिवारों से चंदा लेने गए थे। गांव में किसी तरह का तनाव या रोष नहीं है, शांति व्यवस्था बनी हुई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

25 26 जून 1975 को आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सत्ता पर काबिज रहने की गर्ज से लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही का राज किया स्थापित

Sat Jun 27 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : 25 26 जून1975 को आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री ने सत्ता पर काबिज रहने की गरज से लोकतंत्र की हत्या कर तानाशाही का राज स्थापित कर दिया था। 19 77 में हुए लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने लोकतंत्र की रक्षा करते […]

You May Like

Breaking News

advertisement