चैत्र नवरात्रों पर राधा रमण बिहारी मंदिर में होगा अनुष्ठान

चैत्र नवरात्रों पर राधा रमण बिहारी मंदिर में होगा अनुष्ठान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

राधा रमण बिहारी मंदिर में आज से होगा प्रतिदिन पूजन।

कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : सनातन संस्कृति का नव विक्रमी संवत 2082 के स्वागत एवं चैत्र नवरात्रों पर राधा रमण बिहारी मंदिर में 30 मार्च से सर्वकल्याण की भावना से अनुष्ठान प्रारम्भ हो रहा है। पंडित राजेश कौशिक पुजारी श्री राधा रमण बिहारी मंदिर विवेकानंद कालोनी ढांड रोड ने बताया कि नवरात्रों के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन मां भगवती का पूजन होगा। साथ ही मां भगवती के भजनों का गुणगान होगा। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं और मां दुर्गा का वाहन हाथी रहेगा। मां दुर्गा की सवारी हाथी होना शुभ माना जाता है। इससे धन धान्य में वृद्धि होगी तथा सभी प्रकार के आर्थिक संकटों का विनाश होगा। इस मौके पर खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर के सचिव सतपाल सैनी, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद कुमार व राजेंद्र सैनी इत्यादि भी मौजूद रहे।
राधा रमण बिहारी मंदिर के पंडित राजेश कौशिक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र मॉडल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

Sat Mar 29 , 2025
कुरुक्षेत्र मॉडल पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 29 मार्च : कुरुक्षेत्र मॉडल पब्लिक स्कूल में बच्चों का वार्षिक परिणाम निकला और रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस मौके पर शीतल अपनी कक्षा में प्रथम आई है। लक्ष्य अपनी कक्षा में द्वितीय रहा, नंदिनी प्रथम […]

You May Like

Breaking News

advertisement