
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक/ संजीव कुमारी 28 अप्रैल : डॉ. सचिन परब ब्रह्मा कुमारीज कुरुक्षेत्र सेक्टर 8 के द्वारा जिंदल सिटी सेक्टर 29 में एल्डर केयर अक्षय वट ओल्ड एज होम में ब्रह्मा कुमारीज के अभियान” संगम गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता ब्रह्मा कुमार डॉक्टर सचिन परब मुंबई से आए और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया है जिसमें ब्रह्माकुमारी सरोज बहन जी, कुरुक्षेत्र सेवा केंद्र प्रभारी ,डॉ. सचिन पर्व डॉ. अनुपमा, रिटायर्ड कृष्ण चंद्र रल्हन, ब्रह्मा कुमार मेहर सिंह जी, ब्रह्माकुमारी मधु बहन और पारस गुप्ता प्रशासनिक कार्य एल्डर केयर अक्षय वट होम ।सभी ने दीप जगा कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रियंका बहन ने गुलदस्ते के द्वारा और कुमारी परिधि ने नृत्य के द्वारा आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया ।
वर्तमान समय में आज जो सभी वृद्ध जनों के सामने समस्या आ रही है उन पर डॉ. सचिन पर्व ने प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में वृद्ध जनों के सामने अकेलापन, तनाव, हार्ट अटैक ,अनिद्रा की समस्याएं क्रोध की समस्याएं जो सामने आ रही है आज जो मनुष्य बहुत कम हंसता है आज दिन में एक बच्चा दिन में 300 से 400 बार हंसता है लेकिन एक व्यक्ति आज डाटा के अनुसार कलेक्ट किया गया कि एक व्यक्ति दिन में 17 बार हंसता है आज के समय में व्यक्ति बहुत सारी बातों को भूलता
नहीं है जो बातें याद नहीं रखनी चाहिए उनको वह पकड़ कर रखता है और जो याद करनी चाहिए थी उनको भूल जाता है इसका जो मूल कारण उन्होंने बताया कि व्यर्थ चिंतन,असुरक्षा की भावना, रिश्तो में विश्वास न होना, व्यर्थ चिंतन से हार्ट अटैक की समस्याएं बढ़ रही है और एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को कभी भी माफ नहीं करता है क्षमा का भाव नहीं रखेंगे तब तक हमारे मन बुद्धि के ऊपर एक बोझ रहेगा और हम अपना गुस्सा दूसरों पर निकालेंगे इसके कारण हमारे स्वास्थ्य को नुकसान होगा इसके लिए उन्होंने सभी वृद्ध जनों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य रखने के लिए बहुत सारी गतिविधियां करवाई इसके माध्यम से सभी आने वाले भाई बहनों ने समझा कि हम अपनी जो भी अवगुण हैं जो भी मानसिक समस्याएं हैं उनका समाधान हमारे पास ही है और हम उनको आध्यात्मिकता के माध्यम राजयोग के माध्यम से सभी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। और इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने मंच संचालन किया आदरणीय सरोज बहन जी ने सभी भाई/बहनों को इस कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं शुभ भावनाएं दी।


