जीएमवीएन में अब तक हो गई 3.50 करोड़ रुपए से अधिक की बुकिंग

जीएमवीएन में अब तक हो गई 3.50 करोड़ रुपए से अधिक की बुकिंग,
सागर मलिक

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए जीएमवीएन के गेस्ट हाउस की आनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की बुकिंग हो गई है। यात्रा के लिए निगम की ओर से 14 प्रकार के टूर पैकेज संचालित हैं। जिनकी कीमत 10 हजार से लेकर 60 हजार तक अलग-अलग पैकेजों की है। इन दिनाें सबसे अधिक चारधाम यात्रा मार्ग के पैकेज बुक हो रहे हैं।

प्रदेश में 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि दो मई को केदारनाथ और चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट धाम के खुलने के साथ यात्रा शुरू हो जाएगी। आखिर में 25 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए करीब नौ लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

गत वर्ष जीएमवीएन को गेस्ट हाउस की बुकिंग से करीब 45.97 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला था। लेकिन इस साल एक से 27 मार्च के बीच में ही 3.50 करोड़ रुपये से अधिक के गेस्ट हाउस बुक हो चुके हैं।

चारधाम यात्रा को लेकर निगम की ओर से इस बार खास तैयारियां की गई हैं। पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गेस्ट हाउस में बाथरूम, रोशनी आदि की व्यवस्थाएं बढ़ाई गई हैं। वहीं, विभाग ने वेबसाइट gmvnonline.com पर भी सुविधाएं बढ़ाई हैं। यात्रा के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए तीर्थयात्री व पर्यटक एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन कि कार्रवाई जारी, जेसीबी से ध्वस्त की अवैध मजार

Sat Mar 29 , 2025
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन कि कार्रवाई जारी, जेसीबी से ध्वस्त की अवैध मजार,सागर मलिक उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इस कड़ी में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर बनी अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement