प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

कोण्डागांव, 23 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 3 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा माकड़ी तहसील के ग्राम सिवनी निवासी बनती की सर्पदंश से मृत्यु होने पर भाई सोनिया, सोनसाय, किर्तन, बहन खेमबती को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, बड़ेराजपुर तहसील के ग्राम हत्दा निवासी प्रभुलाल मरकाम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी रमुला मरकाम को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, माकड़ी तहसील के ग्राम छोटे सलना निवासी दीपक की पानी गाज गिरने से मृत्यु होने पर माता सुकली को 4 लाख रूपए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तब और अब - 25 बरस में कोरिया में 151 सड़कों और 589 किमी का सफर

Thu Oct 23 , 2025
7 पुलों ने बढ़ाई आवागमन की सुविधा-सुदूर गांवों को मिला संपर्क कोरिया, 23 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। इस दौरान राज्य के प्रत्येक जिले में विकास की गाथाएँ लिखी गई हैं। कोरिया जिला भी इससे अछूता नहीं रहा। बीते 25 वर्षों में यहां […]

You May Like

advertisement