आबकारी विभाग ने जप्त की मध्यप्रदेश से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब

कोरिया 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर कोरिया आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है।

ग्राम सलका, पोड़ी बचरा, सलका और नटवाही सहित कई स्थानों पर दबिश देकर आबकारी टीम ने 231 पाव गोवा व्हिस्की बरामद की। इस दौरान गोकुल बनसोर, रामविकास, नरेश, राजेश गुप्ता, जीवन सिंह और आशा सिंह सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत न्यायालय में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल  ने जानकारी दी है कि कार्रवाई में  उपनिरीक्षक, आरक्षक और नगर सैनिकों की टीम शामिल रही।

छत्तीसगढ़ राज्य में 5 लीटर से अधिक अवैध मदिरा रखने पर 1 से 3 वर्ष की जेल और 25,000 से 1,00,000 तक जुर्माना तथा पुनरावृत्ति पर 2 से 5 वर्ष की जेल और 50,000 से 2,00,000 तक जुर्माने का प्रावधान है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

Thu Aug 21 , 2025
हितग्राही श्री नाथूराम साहू का बिजली बिल कभी जीरो तो कभी माइनस महासमुंद 21 अगस्त 2025/ केन्द्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना जिले के हितग्राहियों के लिए बड़ी राहत देने वाली योजना साबित हो रही है। इस योजना का उद्देश्य आवासीय घरों को […]

You May Like

advertisement