प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर ने किया जिला जेल का निरीक्षण

जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025/ माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा जिला जेल जांजगीर का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा श्री शक्ति सिंह राजपूत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की उपस्थिति में किया गया। निरीक्षण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक श्री उदयन बेहार, अधीक्षक श्री डी.डी. टोडर उप जेल, अधिवक्ता लीगल एट डिफेंस काउंसिल श्री विष्णु प्रसाद अग्रवाल, पैरा लीगल वालेंटियर श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
       निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था,  बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं के संबंध में जायजा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सिवनी (च) का किया निरीक्षण

Wed Dec 10 , 2025
 जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच की तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।    […]

You May Like

advertisement