श्रम विभाग की योजना से गीता नाग बनी आत्मनिर्भर

अब ई-रिक्शा चलाकर कर रही हैं परिवार का भरण-पोषण

कोंडागांव 24 सितम्बर 2025/ जिला मुख्यालय के भेलवा पदर वार्ड की रहने वाली गीता नाग का जीवन कभी संघर्ष और चिंता से भरा हुआ था। उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं, जिनकी देखभाल और पूरे परिवार की जिम्मेदारी गीता के कंधों पर आ गई थी। आर्थिक तंगी के कारण परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना बेहद मुश्किल हो गया था। गीता कई बार सोचती थीं कि परिवार की जिम्मेदारी कैसे निभाएं, लेकिन आय का कोई स्थायी साधन उनके पास नहीं था।
गीता ने बताया कि इसी बीच, सामाजिक कार्यों में सक्रिय इना श्रीवास्तव दीदी से उनकी मुलाकात हुई और बातचीत के दौरान इना ने गीता को श्रम विभाग की उस योजना के बारे में बताया, जिसके अंतर्गत श्रमिक परिवारों को स्वरोजगार के लिए लोन की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। गीता ने हिम्मत जुटाई और इस योजना के लिए आवेदन किया। जल्द ही उन्हें श्रम विभाग से 50 हजार रुपए का लोन स्वीकृत हुआ।
इस राशि से गीता ने ई-रिक्शा खरीदा। धीरे-धीरे उन्होंने कोंडागांव शहर की गलियों और रास्तों पर रिक्शा चलाना शुरू किया। शुरुआती दिनों में उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन हिम्मत और लगन के बल पर उन्होंने हार नहीं मानी। गीता ने बताया कि पहले उनके ऊपर कर्ज का बोझ था, लेकिन अब ई-रिक्शा से होने वाली आमदनी से वह धीरे-धीरे कर्ज चुका चुकी हैं।
आज गीता नाग आत्मविश्वास के साथ कहती हैं कि ई-रिक्शा उनके जीवन का सहारा बन गया है। वह रोज शहर में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं और इसी से घर का खर्चा चलता है। परिवार के लोग भी गर्व महसूस करते हैं कि गीता ने न केवल अपनी जिम्मेदारी संभाली बल्कि आत्मनिर्भरता की मिसाल भी कायम की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाईवलीहुड कॉलेज में दिया जाएगा कम्प्यूटर हार्डवेयर और सुरक्षा गार्ड का प्रशिक्षण आवेदन 03 अक्टूबर तक आमंत्रित

Wed Sep 24 , 2025
धमतरी, 24 सितम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज में फील्ड टेक्निशियन एंड कम्प्यूटिंग पेरीफेरल (कम्प्यूटर हार्डवेयर) और सुरक्षा गार्ड का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कम्प्यूटर हार्डवेयर के लिए बारहवीं पास और सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण के लिए आठवीं पास तथा 18 से 45 […]

You May Like

advertisement