कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र सिवनी (च) का किया निरीक्षण

 जांजगीर-चांपा 10 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज सिवनी (च) स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर पूरी व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की नमी की जांच की तथा खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
      कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को अलग-अलग किस्मों के धान की स्टैकिंग अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि किसानों को टोकन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अवैध धान की खरीदी किसी भी स्थिति में न की जाए और केवल पंजीकृत किसानों से ही धान लिया जाए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएँ पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई और छाया एवं अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम चांपा श्री पवन कोसमा सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ, प्रतिभागी युवाओं को किया गया सम्मानित

Wed Dec 10 , 2025
 जांजगीर-चांपा, 10 दिसम्बर 2025/ जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का शुभारंभ आज ऑडिटोरियम जांजगीर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल एव जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ श्री हितेश […]

You May Like

advertisement