भाई दूज पर जेल में उमड़ा स्नेह का सैलाब, बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र की दुआ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : दीपावली के बाद मनाया जाने वाला भाई दूज का पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बरेली जिले के केंद्रीय कारागार के बाहर बड़ी संख्या में बहनों अपने भाईयों को तिलक करने पहुँची। अपनी बारी का इंतजार करने बाद कारागार परिसर में पहुँचकर अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। वही बदले में भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर स्नेह का प्रतीक निभाया। भाई-बहन के स्नेह का यह त्यौहार दीपावली की श्रृंखला का अंतिम पर्व माना जाता है, जो रिश्तों में अपनापन और प्रेम का संदेश देता है। इस अवसर पर जेल प्रसाशन ने भाई दूज के इस पर्व विशेष इंतजाम किए गए। सेंट्रल जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा ने बताया शासन के निर्देश पर जेल में बहनों के जलपान, पानी, बैठने की व्यवस्था और दवा का इंतजाम किया गया है। भाई बहन के इस पर्व को प्रेम, एकता और पारिवारिक बंधन का प्रतीक माना जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधि विभाग, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली में शोधार्थी जूही नसीम ने पूर्ण किया गया पीएच.डी. शोध कार्य

Fri Oct 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विधि विभाग रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली की शोधार्थी जूही नसीम ने प्रो.डॉ. गुरमीत सिंह, प्रोफेसर के.जी.के. कॉलेज, मुरादाबाद के निर्देशन और मार्गदर्शन में अपना शोधकार्य पूर्ण किया है। उनके पीएच.डी. शोध का शीर्षक है —“Law Relating to Child Labour in India with Special Reference to […]

You May Like

advertisement