पवित्र छठ पूजा महोत्सव भव्य होने के साथ-साथ स्थापित करेगा नया कीर्तिमान : सुभाष सुधा

पवित्र छठ पूजा महोत्सव भव्य होने के साथ-साथ स्थापित करेगा नया कीर्तिमान : सुभाष सुधा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 27 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे शिरकत।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कार्यक्रम स्थल ब्रह्मसरोवर पर तैयारियों का लिया जायजा।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 अक्टूबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर पवित्र त्योहार छठ पूजा का कार्यक्रम भव्य होने के साथ-साथ एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। छठ पूजा का पर्व सूर्य देव और प्रकृति की पूजा के लिए मनाया जाता है। इससे मनुष्य के जीवन में संयम, शुद्धता और आत्म-नियंत्रण की भावना जागृत होती है। छह पूजा का पर्व समाज में सामूहिकता और एकता का प्रतीक है।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा रविवार को ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने ब्रह्मसरोवर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी तौर पर कुरुक्षेत्र में दूसरी बार छठ पूजा के पर्व का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 27 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां लगभग पूरी की जा चुकी है। इस पर्व में बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र के हजारों श्रद्धालु श्रद्धा भाव के साथ ब्रह्मसरोवर पर पहुंचेंगे। इन श्रद्धालुओं के रात को बैठने की व्यवस्था के लिए टेंट लगाया जाए, आने जाने और सुरक्षा व्यवस्था के उचित प्रबंध किए जाए। इस कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से दूसरे प्रदेशों में भी देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है, जो सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए मनाया जाता है। श्रद्धालु छठी मैया की पूजा करते समय गुड़ और चावल का प्रसाद चढ़ाते हैं। इसके साथ ही एक दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में तेज गति के साथ विकास कार्य कर रही है। इस सरकार के कार्यकाल में श्रीकृष्णा आयुष युनिवर्सिटी, एलिवेटिड रेलवे ट्रैक सहित अनेकों बडे प्रोजैक्ट की सौगात मिली है। एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी पर्व मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहुंचने की संभावना है। इस दौरान प्रधानमंत्री जी देशवासियों को सिख संग्रहालय की सौगात भी दे सकते है। इस मौके पर पूर्वांचल समाज महासभा के प्रधान संतोष पासवान, वरिष्ठ उपप्रधान अनिल शास्त्री सहित अन्य गणमान्य लोग व पदाधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एनीमेशन और डिजिटल मीडिया आज के युग के सबसे सशक्त अभिव्यक्ति माध्यम : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Sun Oct 26 , 2025
प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में सृजनात्मकता व रचनात्मकता का होता है विकास : प्रो. महासिंह पूनिया।केयू में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन 2025 कार्यक्रम का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा दो दिवसीय […]

You May Like

advertisement