भाखड़ा के पानी पर हरियाणा का हक है और हमेशा रहेगा : अशोक अरोड़ा

भाखड़ा के पानी पर हरियाणा का हक है और हमेशा रहेगा : अशोक अरोड़ा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

बोले, पंजाब पानी नही देगा तो हरियाणा को पंजाब के लिए रोक देना चाहिए सड़क रास्ता।
मुख्यमंत्री बुलाए सर्वदलीय बैठक, पानी के मुद्दे पर पूरा विपक्ष सरकार के साथ।

कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल : थानेसर के विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने कहा है कि पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए पानी का इस्यू बना रही है। पंजाब मे आम आदमी पार्टी की सरकार फेल हो चुकी है, मान सरकार को पंजाब के लोग बदलना चाहते हैं। लोगों का ध्यान बांटने के लिए भगवंत मान इस प्रकार की बात करते हैं। भाखड़ा के पानी पर हरियाणा का हक था, हक है और भविष्य मे भी रहेगा। इसके लिए हरियाणा मजबूती से लडाई लडेगा। वे बुधवार को अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि जब हरियाणा व पंजाब अलग अलग हुए थे तब से हरियाणा के हिस्से का पानी हरियाणा को मिलता है। इसके बाद एसवाईएल का पानी भी मिलना है जोकि पंजाब द्वारा रोका हुआ है। अब भाखड़ा के पानी मे कटौती करने की बात पंजाब के मुख्यमंत्री कह रहे हैं जोकि बिल्कुल गलत है। हरियाणा कोई भीख नही मांग रहा है बल्कि अपना हक ले रहा है। हरियाणा को पहले ही अपने हिस्से से पानी कम मिल रहा है। इस मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सख्त संज्ञान लेना चाहिए व सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और मिलकर पंजाब के खिलाफ लडाई लडनी चाहिए। यदि पंजाब पानी मे कटौती करने की बता करता है तो हरियाणा होकर पंजाब जाने वाले वाहनों को रोक देना चाहिए। ऐसे मे पंजाब के मुख्यमंत्री को भी यदि दिल्ली जाना है तो हरियाणा की सड़कों सेे न निकलकर हवाई रास्ते से होकर जाना चाहिए। इस मामले मे हरियाणा सरकार को पूरी सख्ती बरतनी चाहिए।
भाजपा नेता द्वारा डीएसपी से माफी मंगवाना शर्मनाक।
सिरसा के भाजपा नेता द्वारा हरियाणा पुलिस के डीएसपी से माफी मंगवाने के मामले मे अशोक अरोड़ा ने कहा कि इससे पुलिस का मनोबल गिरेगा। सीएम सिक्योरिटी मे पुलिस की डयूटी होती है, उसमे बकायदा प्रोटोकोल फोलो होता है। पुलिस यदि प्रोटोकोल निभाती है तो उनसे माफी मंगवाई जाती है, इसकी वे निंदा करते हैं। अरोड़ा ने कहा कि डीएसपी ने अपनी डयूटी निभाई है, यदि डयूटी निभाने से सजा मिलती है तो आगे से डयूटी कौन निभाएगा। इससे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। पुलिस यदि गलत करती है तो कार्रवाई भी करनी चाहिए लेकिन डयूटी निभाने की सजा यदि मिली है तो सरासर गलत है।
थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्तुति-निंदा से अप्रभावित सहज रहें : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

Thu May 1 , 2025
स्तुति-निंदा से अप्रभावित सहज रहें : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर, पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धाम हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली के सेवानिवृति कार्यक्रम होटल हेमकुंठ , गड़खल में सहायक प्रावैधिक अधिकारी […]

You May Like

advertisement