
पवन कालरा संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता
बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी के आवास, बाग शिवप्रसाद, निकट धर्म कांटा पर अलीगंज, लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया और कामना की गई कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हों। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि पूरे उत्तर प्रदेश में तंग गली – मुहल्लों में चल रहे कोचिंग, पार्किंग स्थल, स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों की जांच की जाए कि वो सुरक्षा के मानकों के अनुसार चल रहे हैं या नहीं। मानक के अनुसार न चलने वालों को या तो बंद कराया जाए या मानकों के अनुसार चलने की प्रक्रिया वो पूरी करें। मानकों के उल्लंघनों के लिए संबंधित अधिकारियों को भी दंडित किया जाए।
बैठक में श्रद्धांजलि देने वाले लोगों में नामित सभासद हरिओम गौतम, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष धनंजय शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष दीपक शर्मा और देवेश शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


