ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

लोकतंत्र की रीढ़ को न करें नज़रअंदाज़।

आगरा, प्रमोद कौशिक : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, जिला आगरा के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में पत्रकार कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने अपनी सुरक्षा, मान्यता और सुविधाओं से जुड़ी सात सूत्रीय मांगें रखीं और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार विषम परिस्थितियों में भी लोकतंत्र की धारा को मजबूत बना रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी उपेक्षा कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने वाले पत्रकार योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और जनता की आवाज़ शासन तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन न तो उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिल रही है और न ही बुनियादी सुविधाएं। सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकर देव तिवारी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार लोकतंत्र की रीढ़ हैं। यदि उन्हें सम्मान और सुरक्षा नहीं दी गई तो यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी होगी। सरकार को चाहिए कि पत्रकारों की समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान ले, अन्यथा हमें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं जिनमें ग्रामीण पत्रकारों को मान्यता प्रदान करना, लखनऊ में एसोसिएशन के लिए भवन आवंटित करना, आयुष्मान भारत योजना का लाभ देना, बीमा और पेंशन योजना में शामिल करना, पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज होने से पूर्व राजपत्रित अधिकारी द्वारा जांच अनिवार्य करना,तहसील स्तर पर नियमित बैठकें कराना और दुर्घटना में मृत पत्रकार के परिवार को बीस लाख रुपये तक की सहायता देना शामिल है। साथ ही फर्जी पत्रकारिता कर रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शंकरदेव तिवारी,जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार, महामंत्री श्रीकांत पाराशर, मोहम्मद इस्माइल, सुरेश जारोलिया, शिवम सिकरवार, प्रमेंद्र फौजदार, राजकुमार, राजवीर सिंह, अशोक शर्मा, मुकेश शर्मा, उमाशंकर मिश्रा, निपुण तिवारी, नीरज शुक्ला, संत कुमार भरद्वाज, मनोज शर्मा, दिलीप गुप्ता, राकेश जैन, देवेश शर्मा, मोहित लवानिया, नीलम ठाकुर, राजेंद्र छौंकर, अजय मोदी, आशीष कुमार, अमित त्यागी, भोज कुमार फौजी, राजेश शर्मा, श्रीदत्त शर्मा, भुवनेश पौनिया, अनिल वित्थरिया, गोविंद शर्मा, राजपाल भारद्वाज, सौरभ शर्मा, दीनदयाल मंगल, अब्दुल सत्तार, मोहन लाल जैन, नीरज परिहार, सुमित गर्ग सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में अपनी समस्याओं को लेकर आवाज़ बुलंद की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओजोन परत की रक्षा करना सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : प्रो. नीरा राघव

Wed Sep 17 , 2025
केयू वनस्पति विज्ञान विभाग में मनाया विश्व ओजोन दिवस। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू वनस्पति विज्ञान में आयोजित विश्व ओजोन दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रो. नीरा राघव, रसायन विभाग ने कहा कि ओजोन परत की रक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement