श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा विदेशों में भी लोकप्रिय : डॉ. इन्दु बंसल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

नेपाल से आया बधाई पत्र।

नई दिल्ली 3 दिसम्बर : हरियाणा के पत्रकारों की ट्रेड यूनियन श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के पत्रकार हितैषी कार्यो की भारत ही विदेशों में भी खूब सराहना हो रही है।
उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ को गठन के पहले वर्ष में ही भारत ही नही अपितु विदेशों में भी खूब ख्याति मिल रही है।
डॉ. बंसल ने बताया नेपाल के सब से बड़े पत्रकार संघ श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जायसी ने पत्र क्रमांक 82/101, मंगलवार 2 दिसम्बर 2025, में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के कार्यो की सराहना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं,साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल की ओर से एक प्रस्ताव रखा है जिस में वो श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के साथ मिलकर सांझा रूप से पत्रकार हितों के लिए काम करना चाहते हैं।
“मैं जन्मदेव जायसी श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल को उन के पत्रकार हितैषी कार्यो के लिए बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ, हरियाणा,भारत मे श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा वास्तव में पत्रकार हितों के लिये अच्छे कार्य कर रहा है। इस के लिये डॉ. बंसल को पुनः बधाई।”…..जन्मदेव जायसी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रमजीवी पत्रकार संघ, नेपाल।
डॉ. बंसल ने कहा दो देशों के पत्रकार हितों का एक सांझा प्रस्ताव लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्मदेव जायसी बहुत जल्द हरियाणा,भारत आएंगे। उनके प्रस्ताव के आधार पर दोनों देशों के पत्रकार संघ पत्रकार हितों के लिये मिलकर कार्य करेंगे।
डॉ. बंसल ने कहा इस मैत्री के बाद नेपाल के पत्रकारो के एक दल भारत आएगा जिस की मेजबानी श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा करेगा, साथ ही हरियाणा के पत्रकारों का एक दल बहुत जल्द नेपाल जाएगा जिस के मेजबानी नेपाल में श्रमजीवी पत्रकार संघ नेपाल करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेरठ में प्रकृति फाउंडेशन के द्वारा एक ही मंच पर सम्मानित हुईं माँ और बेटी

Thu Dec 4 , 2025
P-3 स्टूडियो में हुआ मथुरा की मेमोरी गर्ल डॉ. प्रेरणा शर्मा और उनकी माँ वरिष्ठ साहित्यकार उषा शर्मा ‘प्रिया’ का सम्मान। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 94161 91877 मथुरा/मेरठ : P-3 स्टूडियो (मेरठ) में प्रकृति फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय […]

You May Like

Breaking News

advertisement