मौत से पहले का वीडियो वायरल: फरीदपुर के मनपुरा गांव मे प्रेमिका से मिलने गया था युवक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला।
मृतक की पहचान आदेश सिंह (27) पुत्र गजेंद्र सिंह, निवासी पटनिया गांव, थाना बीसलपुर (जनपद पीलीभीत) के रूप में हुई है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आदेश शनिवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने गांव कपूरपुर आया था। बताया जा रहा है कि लड़की के बुलाने पर वह वहां पहुंचा। इसी दौरान लड़की के घरवालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने आदेश को पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी बेरहमी से पिटाई की।
पीटाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक वीडियो में आदेश जमीन पर बेसुध पड़ा दिख रहा है, उसकी नाक से खून बह रहा है और कोई व्यक्ति उसे डंडे से मारता नजर आ रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
सुबह पेड़ पर मिला शव, पुलिस ने मानी आत्महत्या
अगली सुबह मनपुरा गांव के पास एक पेड़ पर आदेश का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए।
फरीदपुर थाना प्रभारी का कहना है कि “प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। युवक परिजनों के अनुसार पिटाई के बाद मानसिक रूप से आहत था। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा होगा।”
परिजनों ने जताया हत्या का संदेह मृतक के पिता गजेंद्र सिंह ने बताया कि “लड़की के घरवालों ने मेरे बेटे को बुरी तरह पीटा। बाद में हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।”
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो की जांच साइबर टीम को सौंपी गई है।
घटना से गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरु नानक देव के नगर कीर्तन शोभायात्रा का स्वागत किया

Mon Oct 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गत दिवस दोपहर सुभाष नगर खन्ना बिल्डिंग पर सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु- गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरुसिंहसभा के नगर कीर्तन के पावन प्रकाश पर्व पर युवा कांग्रेस कांग्रेस के जिला अध्यक्ष साहब सिंह की अगुवाई […]

You May Like

advertisement