पहलगाम आतंकी हमला: हरदा बोले उत्तराखंड को भी अबचौकन्ना रहने की जरूरत

पहलगाम आतंकी हमला: हरदा बोले उत्तराखंड को भी अब
चौकन्ना रहने की जरूरत,
सागर मलिक

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूरा देश इस समय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ है। पार्टी के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी इस बात को कहा, देश आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। यह अकल्पनीय तरीके से नृशंसता और पाकिस्तान प्रायोजित हैं। इस घटना के बाद उत्तराखंड को भी चौकन्ना रहने की जरूरत है।

हरीश रावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा अब समय कुछ कर गुजरने का है। पूरा देश इस समय आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ है। पार्टी के शीर्ष नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भी इस बात को कहा, देश आतंकवाद से लड़ने के लिए एकजुट है।

पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद पर प्रहार होना चाहिए। यहां तक पीओके की दास्तां समाप्त करने का भी समय आ गया है। कांग्रेस की ओर से यह सवाल नहीं उठाया जा रहा है कि सूचनाएं क्यों नहीं मिली? यहां कैसे सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई ? वह सारे सवाल अब गौण हो गए हैं।

अब एक ही सवाल है कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम होना चाहिए। उत्तराखंड में भी सावधानी बरतनी पड़ेगी। जिस तरीके से आतंकवादी कश्मीर में आर्मी की वर्दी में घुस आए। उत्तराखंड में यात्री के वेशभूषा में घुस सकते हैं। इस समय देश के अंदर पाकिस्तानी घुसपैठ की पूरी संभावनाएं हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: खड्डे न भरने में संस्था के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, मुकदमा दर्ज

Sat Apr 26 , 2025
उत्तराखंड: खड्डे न भरने में संस्था के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, मुकदमा दर्ज,सागर मलिक हरिद्वार रोड पर एक अस्पताल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के आधे से अधिक भाग पर खोदाई की गई थी। इससे यातायात बाधित हो रहा है हरिद्वार रोड पर चल रहे निर्माण कार्य में सड़क खोदकर […]

You May Like

advertisement