सी.जी. आइडिएथॉन“ हेतु 29 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

सुकमा, 25 अक्टूबर 2025/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुकमा के महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य में नवाचार एवं स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने हेतु “सी.जी. आइडिएथॉन“ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं में सृजनात्मकता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हुये उनके अभिनव विचारों की पहचान कर उन्हें राज्य की नवाचार एवं स्टार्टअप परिस्थितिकी से जोड़ना है। इस हेतु इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन 29 अक्टूबर 2025 तक “सी.जी. आइडिएथॉन“ पोर्टल में जाकर कर सकते हैं। उन्होंने जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को पत्र जारी कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक हिस्सा लेने प्रोत्साहित करने कहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूध बेचने जा रही अधेड़ को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस

Mon Oct 27 , 2025
दूध बेचने जा रही अधेड़ को दिनदहाड़े बदमाशों ने मारी क्षेत्र में सनसनी जांच में जुटी पुलिस आजमगढ।अमिलो मुबारकपुर दूध बेंचने जा रहे दूधिया की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या मामलामुबारकपुर थाना क्षेत्र के ढकवा -मन्झरिया के बीच मुख्य मार्ग पर सोमवार को दिन दहाड़े सवा ग्यारह बजे दूध बेंचने […]

You May Like

advertisement