अब हर गांव होगा विकास का केंद्र – विजय शर्मा ने दुलेड़ से दिया शांति और समृद्धि का संदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन

कोरबा, 27 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज कोरबा के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल,स्व श्री महावीर अग्रवाल, श्री बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी आदि उपस्थित थे।






V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अक्षय नवमी 30 अक्टूबर को बरेली में हरिनाम संकीर्तन प्रभात फेरी में राधा नाम की मचेगी धूम

Tue Oct 28 , 2025
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक सेवा समिति बरेली के तत्वाधान में अक्षय नवमी के पावन पर्व पर मॉडल टाऊन क्षेत्र में परिक्रमा मार्ग पर एक भव्य एवं दिव्य प्रभात फेरी निकाली जाएगी।धार्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने बताया कि हम सभी लोग बड़ी ही धूमधाम […]

You May Like

advertisement