उत्तर बस्तर कांकेर 28 अक्टूबर 2025/ जिले की ग्राम पंचायतों को मूलभूत कार्यों के लिए अनुदान मद अंतर्गत प्रथम किश्त की राशि 04 करोड़ 26 लाख 03 हजार रूपये जारी किए गए हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि राज्य शासन से प्राप्त उक्त आबंटन की राशि को जिले की सभी 454 ग्राम पंचायतों के मूलभूत बैंक खाता में जारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले की अंतागढ़ जनपद पंचायत की 56 ग्राम पंचायतों के लिए 49 लाख 93 हजार 738 रूपये, भानुप्रतापपुर की 52 ग्राम पंचायतों हेतु 53 लाख 72 हजार 892 रूपये, चारामा की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 57 लाख 02 हजार 992 रूपये, दुर्गूकोंदल की 44 ग्राम पंचायतों को 43 लाख 53 हजार 590 रूपये, कांकेर विकासखण्ड की 64 ग्राम पंचायतों के लिए 56 लाख 27 हजार 179 रूपये, कोयलीबेड़ा की 103 ग्राम पंचायतों के लिए 99 लाख 58 हजार 150 रूपये और जनपद पंचायत नरहरपुर की 71 ग्राम पंचायतों के लिए 65 लाख 94 हजार 459 रूपये की राशि जारी की गई है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत छठ महापर्व की आस्था में डूबी रायबरेली — कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने तीसरे और चौथे दिन राजघाट पर व्रती महिलाओं संग की सूर्योपासना, जनपदवासियों के सुख-समृद्धि की की मंगलकामना रायबरेली।लोक आस्था का महापर्व छठ रायबरेली में श्रद्धा, विश्वास और उत्साह का प्रतीक बन गया […]