विकास खण्ड के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : मिलक बुधवार को विकास खण्ड के सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन ब्लाक प्रमुख,अर्चना गंगवार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन,राजेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानगण, तहसील स्तरीय एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी गण के द्वारा प्रतिभाग किया गया।और अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखे गयें। बैठक में 4 करोड 50 लाख की धनराशि के 39 कार्यों के प्रस्ताव रखे गये। जिन्हें सदन द्वारा अनुमोदित किये गये। इसके अतिरिक्त बैठक में रामाशंकर पाण्डे रजनीश कुमार पटेल, चैयरमैन, गन्ना समिति टेकचन्द गंगवार जिला पंचायत सदस्य, शुभांक प्रकाश गंगवार सुनील पाण्डे,नरेन्द्र गंगवार, अनील गंगवार, लीलाधर प्रधान, इन्दपाल प्रधान,मोनी शर्मा, बिशम्बर सागर, रामकिशोर तुरैहा सुनील गंगवार राजेन्द्र सिंह सहायक विकास अधिकारी आई०एस०बी०जगरूप सिंह, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विनोद कुमार अवर अभियन्ता आर०ई०डी० बाल विकास परियोजना अधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, पूर्ति निरीक्षक,शुभांक गंगवार क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया गया एवं बैठक की समाप्ति की गई।




