कलेक्टर ने किया राज्योत्सव तैयारियों का निरीक्षण

उत्तर बस्तर कांकेर 01 नवम्बर 2025/ जिला मुख्यालय कांकेर के नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 02 नवम्बर से आयोजित राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाने तथा सकारात्मक बदलाव को प्रदर्शित करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राज्योत्सव में विभिन्न विभागां के द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से जनसम्पर्क विभाग, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, रेशम, कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, नगरपालिका परिषद कांकेर, विधिक साक्षरता, समाज कल्याण विभाग, ऊर्जा विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण इत्यादि विभाग शामिल हैं। विभागों के द्वारा विगत 25 वर्षों में हुए क्रमिक विकास, प्रगति तथा सकारात्मक परिवर्तन को फोकस किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन भी किया जाएगा।
राज्योत्सव में रहेगी छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
जिला स्तरीय राज्योत्सव 2025 का आयोजन आगामी 02, 03 एवं 04 नवंबर को नरहरदेव पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में किया जाएगा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्य रूप से 02 नवंबर को हिरेश सिन्हा एवं ग्रुप चारामा (आदिवासी आन) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 03 नवंबर को कवि सम्मेलन मीर अली मीर (राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त) तथा 04 नवंबर को गरिमा दिवाकर-स्वर्णा दिवाकर (अंजोर लोक कला मंच) की प्रस्तुति दी जाएगी। इनके अतिरिक्त स्थानीय लोक कलाकारों को भी मंचीय कार्यक्रम में प्रदर्शन करने का अवसर दिया जाएगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने पर्यटक गाइड प्रशिक्षण हेतु 08 सदस्यीय टीम को

Sat Nov 1 , 2025
हरी दिखाकर किया रवाना उत्तर बस्तर कांकेर 01 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आयोजित पर्यटक गाईड प्रशिक्षण कार्यक्रम में कांकेर जिले के 08 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। उक्त प्रशिक्षण मध्यप्रदेश के आईआईटीटीएम ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें भाग लेने के लिए 08 सदस्यीय युवाओं के दल […]

You May Like

Breaking News

advertisement