अनजान व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे गए शादी निमन्त्रण पर क्लिक ना करें : नीतीश अग्रवाल

अनजान व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर भेजे गए शादी निमन्त्रण पर क्लिक ना करें : नीतीश अग्रवाल

आनलाईन फ्राड और साइबर अपराधो से बचने के लिए जागरूक होना जरुरी।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक : आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। पुलिस विभाग द्वारा जहां शिक्षण संस्थानों में विधार्थियों को जागरूक कर रही है वहीं आम लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहें हैं।
जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री नीतीश अग्रवाल ने कहा कि साईबर ठगों के निशाने पर हर वह आदमी है, जो किसी भी डिजिटल माध्यम से जुड़ा है। फिर चाहे वह इंटरनेट मीडिया हो या फिर इंटरनेट बैंकिंग। बदलते वक्त के साथ साईबर ठगों ने अपने पैंतरे भी बदले हैं। शादियों के सीजन में साइबर ठग आपके व्हाट्सएप पर शादी का कार्ड भेजते हैं। जब आप कार्ड खोलने के लिए लिंक पर क्लिक करते हैं तो एपीके खुलती है जिसके बाद आपके फोन का सारा एक्सैस ठगों के पास चला जाता है। उसके बाद साइबर ठग खाते को खाली कर देते हैं। कभी साईबर ठग इंटरनेट मीडिया के जरिए लोगों को कभी पेंसन स्कीम का लालच देते हैं, कभी फर्जी लोन एप्प के माध्यम से, कभी बिना आर्डर का पार्सल भेजकर ठगी का शिकार बनाते हैं। आजकल ठग पर व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण पत्र के रूप में लिंक भेजकर शातिर उनको साईबर ठगी का शिकार बनाने से नहीं चुकते। ऐसे में आमजन को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई किसी भी फोटो पर क्लिक ना करें तथा बैंकिंग एप्स को सुरक्षित लॉक करके रखें तथा अपनी निजी जानकारी को किसी भी व्यक्ति से सांझा करने से बचें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर जालसाजी से बचने का सबसे बेहतर तरीका है जागरूक होना। उसके बाद भी अगर ठगी हो जाये तो नैशनल साईबर हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। अगर साईबर हैल्पलाइन पर समय रहते शिकायत की जाए तो आम आदमी की मेहनत की कमाई बचाई जा सकती है। 1930 पर तुरन्त शिकायत करनें पर आपका पैसा सुरक्षित वापिस आ सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षक की समाज में पर्यावरणीय चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिकाः डॉ. वीरेन्द्र पाल

Fri Nov 7 , 2025
कुवि में दो-साप्ताहिक पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 नवम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के सहयोग से “पर्यावरणीय चुनौतियाँ एवं सतत विकास” विषय पर दो-साप्ताहिक बहु विषयक पुनः प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। […]

You May Like

advertisement