खरीफ विपणन वर्ष 2025-26

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित, कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

महासमुंद 07 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष विपणन संघ कार्यालय महासमुंद तथा जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद में संचालित होगा।
जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में सहायक खाद्य अधिकारी श्री मनीष यादव को नियुक्त किया गया है। जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) महासमुंद में नियंत्रण कक्ष हेतु श्री देवलाल साहू, डेटा एंट्री ऑपरेटर/लिपिक, (मो.न. 89592-71189) तथा श्री मनीष कुमार गुप्ता, डेटा एंट्री ऑपरेटर/लिपिक (मो.न. 70000-21267) को नियुक्त किया गया है। इसी तरह विपणन संघ कार्यालय महासमुंद में नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ सहायक श्री गोकुल कुमार सिन्हा (मो.न. 96914-84867) एवं श्री मिथुन कुमार जगत, डेटा एंट्री ऑपरेटर (मो.नं. 62610-73966) को सौंपा गया है।
कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष में पदस्थ कर्मचारियों को धान उपार्जन से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ तथा संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर को नियमित रूप से उपलब्ध कराने तथा इसके साथ ही खरीदी अवधि में प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं का निराकरण जिला स्तर पर तीन दिवस के भीतर करने के निर्देश दिए हैं।  

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (3.0) के अंतर्गत जिले में कुल 5360 नए गैस कनेक्शन का लक्ष्य

Fri Nov 7 , 2025
जिले की सभी गैस एजेंसियों को लाभार्थियों का ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश महासमुंद 07 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (3.0) के अंतर्गत भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा नए गैस कनेक्शन जारी किए जाने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया गया हैं। इसी क्रम में महासमुंद […]

You May Like

advertisement