उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: देहरादून मैराथन में पहुंचे 700 प्रतिभागी, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड देहरादून
उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: देहरादून मैराथन में पहुंचे 700 प्रतिभागी, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
सागर मलिक

रजत जयंती पर दौड़ी दून मैराथन : जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिखाई झंडी

देहरादून। 07 नवंबर 2025

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन देहरादून के तत्वाधान में आज दून मैराथन को जिलाधिकारी सविन बंसल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 8 किमी मैराथन दौड़,पवेलियन ग्राउंड से कनक चौक- एस्ले हॉल- बहल चौक-दिलाराम चौक- ब्रह्मकमल चौक से एनआईवीएच व एनआईवीएच से वापस ब्रह्मकमल चौक , दिलाराम चौक , कनक चौक होते हुए पवेलियन ग्राउंड में समापन हुआ । मैराथन दौड़ में 700 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि आज हम सब एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी हैं। उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के इस गौरवशाली क्षण पर यह दून मैराथन दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखण्ड की प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। मैराथन में लक्ष्य तक पहुँचने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है, वैसे ही हमारे राज्य के विकास के लिए भी प्रत्येक नागरिक का सतत प्रयास आवश्यक है।

जिलाधिकारी ने कहा कि युवा हमारे प्रदेश की शक्ति हैं, हमारी आशा हैं। आपके कदमों की गति में हमारे राज्य का भविष्य निहित है। इस दौड़ के माध्यम से आप ‘स्वस्थ उत्तराखण्ड – सशक्त उत्तराखण्ड’ का संदेश पूरे समाज तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि “खेल भावना, स्वास्थ्य और एकता” के लिए है। सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध और आदर्श राज्य बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

मैराथन दौड़ महिला वर्ग में तनुश्री चौहान प्रथम स्थान, गौरी रावत द्वितीय स्थान तथा सुधा पटेल तृतीय स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में नितिन भंडारी प्रथम स्थान, मुकेश द्वितीय स्थान तथा विपिन तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडेय, जिला खेल अधिकारी रविंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय, सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड रजत जयंती: पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन, राज्यपाल ने किया निरीक्षण, सीएम ने की 11 बड़ी घोषणाएं

Sat Nov 8 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड रजत जयंती: पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन, राज्यपाल ने किया निरीक्षण, सीएम ने की 11 बड़ी घोषणाएं,सागर मलिक देहरादून। राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल ने रैतिक परेड की सलामी ली समारोह में 08 महानुभावों को राज्य गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित तकनीक, […]

You May Like

advertisement