अंकित गुप्ता हत्याकांड में आरोपी अब भी फरार, परिजनों ने एसएसपी से लगाई गुहार

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम बरदह निवासी अमन गुप्ता पुत्र स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता ने अपने भाई अंकित गुप्ता की हत्या के मामले में अब तक एक आरोपी के फरार रहने पर नाराजगी जताते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

प्रार्थी अमन गुप्ता ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 1 नवम्बर 2025 (शनिवार) की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच उनके भाई अंकित गुप्ता पुत्र स्व० राजकुमार गुप्ता की हेमंत राय पुत्र गोपाल राय और आलोक प्रजापति पुत्र चन्दू प्रजापति द्वारा घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
गोली लगने से अंकित गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोप है कि दोनों अभियुक्त मृत शरीर को बाइक से ले जाकर छिपाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन करीब एक किलोमीटर दूर उन्होंने शव को सड़क पर फेंक दिया और पुनः अंकित के घर लौटकर अपने हथियार शर्ट में लपेटकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने पूछताछ की कोशिश की, तो उन्हें भी धमकाया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने और गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। इस मामले में पुलिस ने आलोक प्रजापति को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी हेमंत राय अब तक अपने परिवार सहित फरार बताया जा रहा है।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी पक्ष के फरार रहने से गांव में भय और असुरक्षा का माहौल है। परिजनों ने एसएसपी आजमगढ़ से मामले में हस्तक्षेप करते हुए फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय मानवाधिकार मिशन इस सोच के साथ किया गया है, हम केवल एक संगठन नही बल्कि एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है : नरेश शर्मा

Mon Nov 10 , 2025
अखिल भारतीय मानवाधिकार मिशन इस सोच के साथ किया गया है, हम केवल एक संगठन नही बल्कि एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है : नरेश शर्माअखिल भारतीय मानवाधिकार मिशन का गठन इस सोच के साथ किया गया है कि हर व्यक्ति को सम्मान, न्याय और सुरक्षा के साथ जीने का अधिकार […]

You May Like

advertisement