दीपोत्सव से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की रोशनी पहुंचेगी विश्व के हर जनमानस तक: नायब सिंह सैनी

सन्निहित सरोवर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मंत्रोच्चारण के बीच किया दीपदान, सन्निहित सरोवर पर रोशन किए गए हजारों दीपक।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 पर दीपदान कर मुख्यमंत्री ने निभाई परंपरा।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 1 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्राचीन एवं ऐतिहासिक सन्निहित सरोवर के तट पर गीता जयंती के दिन दीपोत्सव मनाना एक गौरव का विषय है। इस दीपोत्सव से पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों की रोशनी विश्व के हर जनमानस तक पहुंचेंगी। इससे हर मानव का जीवन अलौकिक और विकसित होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में सन्निहित सरोवर पर दीपदान करने उपरांत बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गीता जयंती के पावन पर्व पर मंत्रौच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच सन्निहित सरोवर में दीपदान किया। इस दीपदान कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह का शहर की विभिन्न समाज सेवी एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के नेतृत्व में वेद मंत्रौच्चारण के बीच पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उन्हें सम्मान स्वरुप शॉल भेंटकर सम्मानित किया। संस्थाओं की ओर से हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद तथा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा को शॉल भेंटकर के सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज कुरूक्षेत्र, हम सबके ही नहीं, अपितू सारी दुनियां के लिए गौरव का दिन है। भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुख से हमें गीता के उपदेश दिए है। आज हम अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बहुत ही खुशी व हर्षोउल्लास के साथ मना रहे है। भगवान कृष्ण की गीता से आपका जीवन अलौकिक एवं विकसित होगा। उन्होंने दीपदान कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संस्थाओं के पदाधिकारियों को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने सन्निहित सरोवर के तट पर हजारों दीपक रोशन करने पर विभिन्न संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन जयसिंह पाल, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन संजय बठला, नप की पूर्व अध्यक्षा उमा सुधा, केडीबी सदस्य विजय नरुला, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, सोहन लाल रामगढ़, प्रदीप झांब, सुशील राणा, डा. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डा. संदीप छाबड़ा, गुरदयाल सुनहेड़ी, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने ब्रह्मसरोवर पर 1001 दीप किए प्रज्ज्वलित

Tue Dec 2 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2025 को भव्यता और आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करते हुए ब्रह्मसरोवर तट पर दीपों की दिव्य आभा बिखेरी। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में सोमवार शाम कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, आयुर्वेदिक अस्पताल के […]

You May Like

advertisement