Uncategorized

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने ब्रह्मसरोवर पर 1001 दीप किए प्रज्ज्वलित

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2025 को भव्यता और आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान करते हुए ब्रह्मसरोवर तट पर दीपों की दिव्य आभा बिखेरी। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में सोमवार शाम कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला सहित विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने 1001 दीपक प्रज्ज्वलित कर गीता जयंती के पावन पर्व का उत्सव मनाया। दीपदान के दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने ‘गीता ज्ञान’ से प्रेरित होकर विश्व कल्याण, शांति और मानवता के उत्थान की कामना की।
कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गीता का संदेश केवल आध्यात्मिक नहीं,बल्कि जीवन प्रबंधन का सार्वभौमिक सूत्र है। दीपदान के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार की भागीदारी हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव को और मजबूत करती है।
चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने कहा कि गीता जयंती का यह आयोजन आत्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देने वाला है। विश्वविद्यालय के छात्र-शिक्षक जिस समर्पण से इस महोत्सव से जुड़े हैं, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर पीजी स्कॉलर्स डॉ. नरेंद्र ढिल्लो, डॉ. कृति, डॉ. अंजली, डॉ. सुरभी, डॉ. सुनीता, डॉ. आंचल, डॉ. अंजली, डॉ. स्वाति, डॉ. मधु, डॉ. सागर, डॉ. शुभम, डॉ. रीतिक जोशी, डॉ. पिंकी, डॉ. निधी, डॉ. सुनीता, डॉ. दीपांशु, डॉ. प्रियंका, डॉ. आकांक्षा मिश्रा, डॉ. नवीन डॉ. प्रेरणा डॉ. साक्षी, डॉ. दीपांशु डॉ. निक्की, डॉ. विपुल, डॉ. रोहित, डॉ. तुषार डॉ. प्रिंस और डॉ. रचना सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel