गौमाता की पूजा से खुश होते हैं देवता,मृत्युतुल्य कष्टों का निवारण करती है गौमाता

गौमाता की पूजा से खुश होते हैं देवता,मृत्युतुल्य कष्टों का निवारण करती है गौमाता

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी

30 अक्टूबर बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है गोपाष्टमी पर्व।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

प्राचीन धर्म ग्रंथो में गौमाता की पूजा के महत्व के बारे में व जन्मकुंडली के अनेकों दोष के निवारण के इलावा असाध्य रोगों से मुक्ति पाने के लिए बहुत कुछ जानकारी मिलती है जिसका गोपाष्टमी के दिन पूजा अर्चना करने का अलग ही महत्व है। इस बार गोपाष्टमी का पावन पर्व 30 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है, जिसका विशेष महत्व माना जाता है। हिन्दू धर्म परम्परा के अनुसार गाय को माता समान माना गया है। गाय का शृंगार एवं पूजा करने का हमारे प्राचीन ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है। गाय को तिलक लगाकर पुष्प की माला पहनाकर गौमाता की पूजा करने से एक साथ कई देवी – देवताओं की पूजा हो जाती है। गाय को गुड़ मिलाकर आटे का पेड़ा अर्पित करने का भी शुभ फल प्राप्त होता है। गाय में सभी देवी – देवताओं का वास है। गौमाता की सेवा करने से सर्वपाप नष्ट हो जाते हैं और सुख समृद्धि व मानसिक शांति का आभास होता है। गौमाता के गोमूत्र और गोबर दोनों पवित्र हैं। गोमूत्र में पारद और गंधक के तात्विक गुण अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। गोमूत्र के सेवन करने से प्लीहा और यकृत के रोग नष्ट हो जाते हैं। धर्मशास्त्रों में गोदुग्ध को पवित्र माना गया है। गौमाता की सेवा से संतान, पुत्र रत्न प्राप्ति संभव है। ऐसा भी माना गया है कि गोमूत्र असाध्य समझे जाने वाले कैंसर जैसे भयानक रोगों को भी ठीक करने में सहायक है। संक्रमण से उत्पन्न बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं। इस तरह वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह पवित्र है। पौष्टिक एवं सतोगुण प्रधान गाय का दूध देवताओं को चढ़ाया अर्पित किया जाता है। गाय के दूध के सेवन से संग्रहणी आदि रोग नष्ट हो जाते हैं। यह स्थूलता, मोटापा और मेदावृद्धि को भी दूर करता है। इसमें प्रोटीन एवं विटामिन उचित मात्रा में पाया जाता है जो बालकों के लिए अति उत्तम है। शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे व जिनकी याददाश्त कमजोर है, उनको गाय का दूध अवश्य पीना चाहिए। मां के दूध के बाद डाक्टर भी बच्चों को गाय का दूध पिलाने की सलाह देते हैं। जातक की जन्मकुंडली में व्यापार का कारक बुद्ध ग्रह को बलवान करने के लिए व कारोबार में बढ़ोतरी के लिए हरी घास कम से अपने वजन के बराबर गोशालाओं में अर्पित करने से भी बुद्ध ग्रह बलवान होकर शुभ फल प्रदान करता है। शास्त्रों अनुसार गोदान कर मनुष्य धर्म मार्ग द्वारा स्वर्ग को जाते हैं।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संगठन सचिव षडदर्शन साधुसमाज, गोविंदानंद आश्रम पिहोवा दूरभाष 9416191877

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया रत्नावली टी-शर्ट का लोकार्पण

Tue Oct 28 , 2025
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया रत्नावली टी-शर्ट का लोकार्पण कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 27 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में ‘रत्नावली टी-शर्ट’ का लोकार्पण किया। यह टी-शर्ट 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय रत्नावली राज्य स्तरीय महोत्सव के अवसर […]

You May Like

advertisement