दामोदर स्वरूप पार्क के पास 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के विरोध में नीट का किया पुतला दहन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिला यूथ कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस ने संयुक्त तत्वधान में आज चौकी चौराहा स्थित दामोदर स्वरूप पार्क के पास 22 लाख छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के विरोध में नीट का पुतला दहन किया ।
नीट का पुतला दहन करते समय तुरंत ही पुलिस पहुंच गई और वह यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चौकी पर ले आई जैसे ही यह खबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी को मिली वह तुरंत ही जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान के साथ चौकी चौराहा स्थित चौकी पर पहुंचे और अधिकारियों से बात की उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं छोड़ गया
जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष साहब सिंह ने कहा की लगातार पेपर लीक हो रहे हैं इस कारण छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और सरकार मौन दर्शक बनी हुई है अब नीट का पेपर भी ठीक हो गया जिस कारण लंबे समय से तैयारी कर रहे छात्रों पर इसका मानसिक असर पड़ा है ।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नदीम ने कहा NEET पेपर लीक की जिम्मेदार लेते हुए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत ही इस्तीफा दे देना चाहिए नीट पेपर लीक की कुछ स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि महाराज के शिष्य शिवम ने हासिल किए 464/500 अंक प्रथम स्थान प्राप्त किया

Fri May 15 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पिहोवा,14 मई : हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सानिध्य में भारतीय शिक्षा समिति द्वारा संचालित विद्यालय बाबा श्रवण नाथ वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल खजान मेहला ने बताया कि […]

You May Like

advertisement