कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया रत्नावली टी-शर्ट का लोकार्पण

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने किया रत्नावली टी-शर्ट का लोकार्पण

कुरुक्षेत्र,संजीव कुमारी 27 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में ‘रत्नावली टी-शर्ट’ का लोकार्पण किया। यह टी-शर्ट 28 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले चार दिवसीय रत्नावली राज्य स्तरीय महोत्सव के अवसर पर विशेष रूप से तैयार की गई है।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि रत्नावली हरियाणा की लोक संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता का जीवंत प्रतीक है। यह टी-शर्ट विश्वविद्यालय के छात्रों में उत्साह, एकता और सांस्कृतिक गर्व की भावना को और प्रबल करेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सदैव युवाओं की प्रतिभा और सृजनशीलता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। टी-शर्ट का डिजाइन में रत्नावली की पहचान का प्रतीक लॉगो खूबसूरती से उकेरा गया है।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. वीरेन्द्र पाल, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एआर चौधरी, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, कुवि सांस्कृतिक परिषद के प्रधान डॉ. ऋषिपाल, डीवाईसीए निदेशक प्रो. विवेक चावला, उप-निदेशक डॉ. सलोनी पी दिवान, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. आनंद कुमार, कुलपति के ओएसडी पवन रोहिल्ला, मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, किये जा रहे चालान

Tue Oct 28 , 2025
बुलेट से पटाखे बजाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, किये जा रहे चालान कुरुक्षेत्र पुलिस का बुलेट पटाखे के खिलाफ स्पेशल अभियान,कसा शिकंजा। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : जिला पुलिस कुरुक्षेत्र द्वारा बुलैट मोटरसाईकिल से पटाखे बजाने वालों पर शिकन्जा कसा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश […]

You May Like

advertisement