इंडो पाक टेंशन: चारधाम यात्रा ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओ का संचालन शुरू

इंडो पाक टेंशन: चारधाम यात्रा ATC से मिली क्लियरेंस, हेली सेवाओ का संचालन शुरू,
सागर मलिक

प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु धामों के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं।

एटीसी केंद्रीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से पुनः क्लियरेंस के बाद केदारनाथ की हेली सेवा पुनः सुचारू कर दी गई है। बता दें कि भारत-पाक तनाव के बीच एटीसी ने देश के समस्त हवाई यात्रा की समीक्षा कर पुनः क्लियरेंस दी है। जिस कारण से कुछ घंटों तक क्लियरेंस न होने के कारण केदारनाथ यात्रा बंद थी। जोकि अब सुचारू रूप से चलती रहेगी।

डीजी सूचना बंशीधर तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि केदारनाथ जी की हेली सेवा सुचारू रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शासकीय आवास में केंद्र द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में राज्य स्तर पर की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। इस समीक्षा बैठक में चार धाम यात्रा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी उच्च अधिकारी एवं सभी जिला अधिकारी वर्चुअल रूप से उपस्थित हैं। चारों धाम में चलने वाली हेली सेवा भी सुचारू रूप से गतिमान हैं,

वहीं उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की सीईओ सोनिका ने कहा कि राज्य में चार धाम यात्रा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। कुछ एनओसी और मंजूरी संबंधी मुद्दों के कारण इसे कुछ समय के लिए रोक दिया गया था,

वेब गतिविधियों पर नजर
बता दें कि क्लियरेंस न मिलने के कारण केदारनाथ हेली सेवा रोकी गई थी। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब चौथे दिन में पहुंच गया है। शनिवार को सरहद पर हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं। भारत के कई सीमावर्ती शहर अलर्ट पर हैं। पाकिस्तान लगातार उकसावे की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत की मजबूत वायु रक्षा प्रणाली के जरिए लगातार नाकाम किया जा रहा है। देर रात पाकिस्तान ने 26 शहरों को निशाना बनाया। जवाब में भारत ने उसके हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत ने जवाबी कार्रवाई भी की।

वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि हर प्रकार की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है। एसटीएफ की ओर से प्रदेशवासियों के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें लोगों को ऐसे माहौल में क्या सावधानी बरतनी चाहिए इन सब बातों को बताया गया है। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच साइबर हमले की भी बातें हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर कई तरह के लिंक आदि की चर्चाएं भी आम हैं। ऐसे में आशंका इस बात की है कि दुश्मन अपने हैकर्स की मदद से सरकारी वेब सिस्टम पर हमला कर सकता है। ऐसे में डीजीपी दीपम सेठ ने एसटीएफ को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन संपन्न

Sun May 11 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन संपन्न रायबरेली, 10 मई 2025राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय रायबरेली में माननीय जनपद न्यायाधीश राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की […]

You May Like

advertisement