विश्व विख्यात जादू की कला को सहेजने का काम कर रहे है प्रसिद्घ जादूगर शंकर सम्राट : नायब सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 1 दिसंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व विख्यात जादू की कला को प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट सहेजने का काम कर रहे है। इस प्रकार की कला भारत की प्राचीन संस्कृति का हिस्सा रही है। यह जादू की कला लोगों को जहां सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं लोगों का मनोरंजन करने का काम भी कर रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट के सायंकालीन शो में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रसिद्घ जादूगर शंकर सम्राट के शो का शुभारंभ किया और प्रसिद्घ जादूगर शंकर सम्राट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रसिद्घ जादूगर शंकर सम्राट ने अपनी जादू की कला दिखाने के साथ-साथ लोगों को नशे से दूर रहने, पानी की एक-एक बूंद को बचाने, कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने जैसी कुरीतियों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही जादूगर शंकर सम्राट ने अपने प्रसिद्घ शो वाटर ऑफ इंडिया को भी दिखाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को गीता जयंती की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर 5163 वर्ष पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कर्म करने का संदेश दिया। इसी कर्मस्थली पर अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव के दौरान प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट विश्व विख्यात जादू की कला को जिंदा रखने का काम कर रहे है। इस जादूगर की कला को पूरी दुनिया बड़े चाव से देख रही है। इस प्रकार के शो से जादूगर लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरुक कर रहे है और युवा पीढ़ी को जादू की कला के प्रति प्रेरित कर रहे है। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, सोहन लाल रामगढ़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी संस्कृति और बोली सबसे न्यारीः सुमन सैनी

Tue Dec 2 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 01 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर लगाए गए हरियाणा पैवेलियन का हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती […]

You May Like

Breaking News

advertisement