पटौदी में जल्द बनेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला कार्यालय व मीडिया सेंटर : डॉ. इन्दु बंसल

पटौदी में जल्द बनेगा श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला कार्यालय व मीडिया सेंटर : डॉ. इन्दु बंसल

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पटौदी में वितरित किये पहचान पत्र व वाहन पास।

पटौदी/ चंडीगढ़,28 अक्टूबर : श्रमजीवी पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिये आवाज बुलंद करने वाले श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने सम्पूर्ण हरियाणा में केवल 10 रुपये सदस्यता सुल्क लेकर संघ के पहचान पत्र व वाहन पास वितरण अभियान का को गति प्रदान करते हुए रेवाड़ी के बाद आज पटौदी में संघ की इकाई के सभी मीडिया कर्मियों को पहचान पत्र व वाहन पास वितरित किये।
इस अभियान के तहत संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल जैन की अध्यक्षता में पटौदी के तहसील कैम्प के सामने एक निजी सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पटौदी इकाई के सभी पत्रकार सदस्यों को संघ का पहचान पत्र व वाहन पास वितरित किये गए।
इस अवसर पर संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ बंसल ने कार्यक्रम में उपस्थित पटौदी के सभी पत्रकारों से उन की समस्याओं व लंबित मांग के बारे विचार विमर्श कर लिखित में सुझाव भी लिए।
डॉ. बंसल ने कहा इसी तरह सम्पूर्ण हरियाणा के पत्रकारो से विचार विमर्श कर लिखित में सुझाव लिए जाएंगे।
इन सुझावों पर मंथन कर एक प्रदेशस्तरीय मांग पत्र तैयार कर हरियाणा सरकार को सौंपा जाएगा व जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं से अवगत करवाया जाएगा।
डॉ. बंसल ने कहा कि इस अभियान के तहत श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सभी जिला इकाइयों से जुड़े सभी पत्रकारों को संघ का पहचान पत्र व वाहन पास दिया जाएगा।
साथ ही सभी पत्रकारों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर उन्हें सरकार के सामने रखा जाएगा।
“डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा सदैव पत्रकार हितों के लिए समर्पित है”
डॉ. बंसल ने कहा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा बहुत जल्द पटौदी में श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला कार्यकाल व मीडिया सेंटर बनाएगा जिस के लिये संघ की पटौदी इकाई के अध्यक्ष नरेश शर्मा के नेतृत्व में पटौदी इकाई ने प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की पटौदी इकाई अध्यक्ष नरेश शर्मा, वासुदेव यादव के साथ संघ की पटौदी इकाई के सभी पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय योग संस्थान ने साधकों को करवाई शंख प्रक्षालन क्रिया

Tue Oct 28 , 2025
भारतीय योग संस्थान ने साधकों को करवाई शंख प्रक्षालन क्रिया हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।संवाददाता – उमेश गर्ग।दूरभाष – 941619 1877 योगाश्रम में शंख प्रक्षालन में 121 साधक रहे उपस्थित।शंख प्रक्षालन से पेट के रोग, फेफड़े, वात- पित्त-कफ के रोग, गर्मी से होने वाले रोग, सर्दी- जुकाम, नेत्र […]

You May Like

advertisement