अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत ।
बिलरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र पटवध कौतुक पुलिस बूथ के पास सोमवार की रात लगभग 10 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई।
उमेश चंद्र सेठ उम्र लगभग 45 वर्षीय पुत्र स्वर्गीय लालचंद सेठ निवासी मनचोभा थाना कोतवाली आजमगढ़ परिजनों के अनुसार बिलरियागंज के अकबरपुर गांव में तिलकोत्सव निमंत्रण से बाइक द्वारा घर वापस जा रहे थे तभी रास्ते में पटवध कौतुक पुलिस बूथ के पास किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया जिससे मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए किसी ने इसकी सूचना बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे को मिली सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मय हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिलरियागंज ले गए जहां डॉक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।मृतक 20 साल से थाना कंधरापुर स्थित किशुदासपुर बाजार में मकान बनवा कर रहता है मृतक के पास दो बेटी और बेटा है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. एकता लंगेह ने मरीजों के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए

Tue Mar 3 , 2026
स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील महासमुंद 3 मार्च 2026/ सोमवार को डॉ. एकता लंगेह ने सोहम हॉस्पिटल लभराखुर्द में उपचार करा रहे मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल, जूस और बिस्किट का वितरण किया। डॉ. लंगेह ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ […]

You May Like

advertisement