डॉ. एकता लंगेह ने मरीजों के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए

स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील

महासमुंद 3 मार्च 2026/ सोमवार को डॉ. एकता लंगेह ने सोहम हॉस्पिटल लभराखुर्द में उपचार करा रहे मरीजों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने मरीजों को फल, जूस और बिस्किट का वितरण किया। डॉ. लंगेह ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि जीवन अनमोल है और स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार कराने और डॉक्टरों की सलाह का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी मरीजों के दीर्घायु और बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे भी अपना ध्यान रखने की अपील की।
 इस दौरान डॉ. लंगेह के साथ डा. युगल और डा. सोमी चंद्राकर ने अस्पताल का अवलोकन करते हुए हॉस्पिटल प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हास्पिटल में महिलाएं, बच्चों व सभी वर्गों के स्वास्थ्य से सम्बधित सभी मरीजों को उनकी सुविधा के मुताबिक दवाईयों की पर्ची बनाकर उपचार किया जाता है। इस दौरान तारिणी चंद्राकर, मधु तिवारी, अर्चना शर्मा, भावना गांधी, तुषार  चंद्राकर सहित सोहम हास्पिटल के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने एनएच-06 से बेलटुकरी मार्ग एवं महासमुंद-तुमगांव रोड का किया निरीक्षण

Tue Mar 3 , 2026
गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश महासमुंद 3 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार को एनएच-06 से बेलटुकरी तक जाने वाले मार्ग एवं महासमुंद-तुमगांव रोड का निरीक्षण किया तथा संबंधित निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर श्री लंगेह ने एनएच-06 से बेलटुकरी मार्ग […]

You May Like

Breaking News

advertisement