आयुष विश्वविद्यालय में 14 नवंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर

आयुष विश्वविद्यालय में 14 नवंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

विश्व मधुमेह दिवस पर विशेषज्ञों की टीमें करेगी रोगियों की जांच।

कुरुक्षेत्र : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में आगामी 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला ने बताया कि कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले शिविर का उद्देश्य आमजन में मधुमेह रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि शिविर में काय चिकित्सा विभाग और स्वस्थवृत्त विभाग की विशेषज्ञ टीमें मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी तथा रोग की प्रकृति के अनुसार आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही स्वस्थवृत्त विभाग के विशेषज्ञ दिनचर्या, आहार-विहार और जीवन शैली के महत्व पर भी विस्तृत मार्गदर्शन देंगे।
प्रो. सिंगला ने बताया कि आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से मधुमेह केवल एक रोग नहीं, बल्कि असंतुलित जीवनशैली का परिणाम है। इस शिविर के माध्यम से लोगों को यह समझाया जाएगा कि नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और योगाभ्यास से मधुमेह को न केवल नियंत्रित किया जा सकता है, बल्कि उससे बचाव भी संभव है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम. डब्लू .बी ने केबिनेट मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा

Tue Nov 11 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। सेवानिवृत्त मीडिया कर्मियों की पेंशन 30 हजार रुपए प्रतिमाह व टोल फ्री किया जाए : धरणी। चंडीगढ : मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी व प्रदेश प्रवक्ता पवन चोपड़ा द्वारा पत्रकारों के मांगों को […]

You May Like

advertisement