अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक आरोपी युवक को अवैध बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम गौतम पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम भोलापुर, थाना फतेहगंज पश्चिमी बताया। और उसने बताया कि वह हरियाणा की एक प्लाई फैक्ट्री में काम करता है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गौतम के गांव भोलापुर में उसके नाम से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने का मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुमशुदा 04 वर्षीय बच्चे को 04 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर किया गया परिजनों के सुपुर्द

Thu Nov 13 , 2025
गुमशुदा 04 वर्षीय बच्चे को 04 घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद कर किया गया परिजनों के सुपुर्द दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जोशी टोला निवासी एक महिला द्वारा थाने पर सूचना दी गई कि उनका लगभग 4 वर्षीय नाती घर से खेलने के लिए बाहर निकला […]

You May Like

advertisement